पशुपालकों के लिए वरदान है ये भैंस, एक ब्यान्त में देती है 2000 ली. तक दूध, यहां जानें कीमत एवं विशेषताएं

Mehsana buffalo Breed)
Mehsana buffalo Breed)

Mehsana buffalo Breed | ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गाय-भैंस पालन विशेष माना जाता है, क्योंकि ये कई लोगों के लिए कमाई का मुख्य साधन होता है।

कई किसान/पशुपालक भाई पशुपालन से मोटी कमाई कर रहे है। अगर आप भी पशुपालन कर रहे है या पशुपालन व्यवसाय करने की सोच रहे है तो हम आपको बताएंगे यहां एक ऐसी भैंस की नस्ल के बारे में।

जिससे हर साल जबजस्त कमाई होने वाली है। हम यहां जिस भैंस की नस्ल के बारे में बात करने वाले है वह है मेहसाणा भैंस / Mehsana buffalo Breed।

भैंस की देशी नस्लों में मेहसाणा नस्ल को काफी खास माना जाता है, क्योंकि यह ज्यादा दूध देने के लिए पहचानी जाती है।

आइए आपको बताते है कौन सी है वह भैंस एवं इसकी विशेषताओं एवं कीमत सहित अन्य जानकारी जानते है…

मेहसाणा भैंस की पहचान कैसे करें?

अगर आप मेहसाणा भैंस Mehsana buffalo Breed की पहचान करना चाह रहे है तो, उससे पहले आपको इसकी जानकारी अवश्य होनी चाहिए।

इस नस्ल की पहचान की बात करें, तो यह मुर्रा भैंस की तुलना में बड़ी होती है, लेकिन वजन उनसे कम रहता है।

मेहसाणा नस्ल की भैंस काले, भूरे और सलेटी रंग में पाई जाती है। इस नस्ल के नर का वजन लगभग 560 किलोग्राम और मादा का वजन 480 किलोग्राम होता है।

मेहसाणा भैंस के सींग आमतौर पर हंसिया के आकार में पाए जाते हैं, जो थोड़े कम घुमावदार होते हैं।

माना जाता है, कि मुर्राह और सुरती नस्ल की भैंस की क्रॉस ब्रीडिंग करके मेहसाणा नस्ल/ Mehsana buffalo Breed को विकसित किया गया है। इस नस्ल की भैंस अपनी बेहतर प्रजनन क्षमता के लिए भी काफी लोकप्रिय है।

सबसे ज्यादा उत्तरभारत में पाली जा रही

गुजरात के अहमदाबाद, साबरकांठा, बनासकांठा और गांधीनगर में मेहसाणा नस्ल की भैंस Mehsana buffalo Breed पाई जाती है।

वहीं गुजरात के मेहसाणा जिले में इस नस्ल की भैंस सबसे अधिक देखने को मिलती है, जिस वजह से इसका नाम भी जगह के नाम पर रखा गया है। इस भैंस को देशभर में मेहसाणा या मेहसानी नाम से भी पहचाना जाता है।

बता दें, भैंस की यह नस्ल सभी नस्लों में सबसे शांत स्वभावी होती है। उत्तर भारत में अधिकतर किसान या पशुपालक मेहसाणा नस्ल की भैंस को पालना पंसद करते हैं।

क्या है मेहसाणा भैंस की विशेषता

मेहसाणा नस्ल की भैंस Mehsana buffalo Breed व्यावसायिक डेयरी फार्म के लिए काफी अच्छा विकल्प मानी जाती है। अच्छे दूध उत्पादन के लिए इस नस्ल की भैंस देशभर में प्रसिद्ध है।

बता दें, मेहसाणा भैंस के पहले ब्यांत का समय लगभग 42 से 48 महीने होता है। वहीं इसका प्रसव अंतराल 10 से 31 महीनों का होता है।

मेहसाणा भैंस एक दिन में करीब 5 से 7 लीटर तक दूध दे सकती हैं। लेकिन अच्छे प्रबंधन और उच्च पोषण के साथ इस नस्ल की भैंस प्रतिदिन 10 लीटर तक भी दूध दे सकती हैं।

भारत में मेहसाणा भैंस की कीमत

हमारे भारत देश में मेहसाणा नस्ल की भैंस Mehsana buffalo Breed की कीमत लगभग 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये हो सकती है।

इसके अवाला, मेहसाणा भैंस की कीमत अलग-अलग जगहों पर घटती या बढ़ती रहती है। यह भैंस एक ब्यान्त काल में 1800 से 2000 लीटर तक दूध देती है।

वहीं अगर हम शहरी इलाकों में भैंस के दूध की कीमत की बात करे, तो इस समय भैंस के दूध की औसतन कीमत 70 रुपये लीटर है।

नोट :- मेहसाणा भैंस Mehsana buffalo Breed कीमत अलग अलग जगहों पर भिन्न भिन्न हो सकती है। खरीदने से पहले अपने नजदीकी व्यापारी से डीलर से अवश्य जानकारी ले लेवें।

Leave a Comment